पावनसिटी समाचार भैरुंदा

माँ गौरांचल शिक्षा विकास समिति, भैरुंदा के तत्वावधान में गौरांचल प्रीमियर लीग 2026 का तीन दिवसीय बालिका रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट 13 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक दशहरा मैदान (हाईस्कूल ग्राउंड), भैरुंदा में लायंस क्रिकेट टीम के आयोजन में उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। रात्रिकालीन रोशनी में आयोजित इस प्रतियोगिता में एल.सी.सी. भैरुंदा, ए2 एवेंजर्स, एम.एन. चैलेंजर्स, नायरा 11 एवं रामादिश वॉरियर्स सहित कुल पाँच टीमों ने भाग लिया। तीनों दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नायरा 11 ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि ए2 एवेंजर्स टीम उपविजेता रही। विजेता टीम नायरा 11 को प्रथम पुरस्कार 31,000/- रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता ए2 एवेंजर्स को द्वितीय पुरस्कार 21,000/- रुपये प्रदान किए गए। पुरस्कार राशि लायंस क्रिकेट क्लब भैरुंदा द्वारा एवं ट्रॉफी नगर परिषद भैरुंदा द्वारा प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का विवरण इस प्रकार रहा —
एल.सी.सी. भैरुंदा (LCC) – ओनर:  सुमित पटेल जी, कोच:  सुनील पंवार जी, कप्तान: निशा पवार।
ए2 एवेंजर्स (A2 AVENGERS) – ओनर:  राहुल रघुवंशी जी, कोच:  ममतेश उइके जी, कप्तान: सुहाना धावरे।
एम.एन. चैलेंजर्स (M.N. CHALLENGERS) – ओनर:  विशाल खंडेलवाल जी, कोच:  प्रबल अग्रवाल जी, कप्तान: अंजना मरकाम।
नायरा 11 (NAYARA 11) – ओनर:  अनुज शुक्ला जी, कोच:  आशीष पंवार जी, कप्तान: दीक्षा पवार।
रामादिश वॉरियर्स (RAMADISH WARRIORS) – ओनर:  राजेश लखेरा जी, कोच:  राकेश प्रजापति जी, कप्तान: शालिनी पेठारी।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट निशा पवार को श्रीमती प्रतिभा रितेश मकवाना रितेश कलेक्शन द्वारा 5100/- रुपये प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दीक्षा पवार को श्री राजेश पंवार किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा 2100/-, सर्वश्रेष्ठ बॉलर अरुणा भूसरिया को श्री महेंद्र परिहार सर्व मंगलम पैलेस द्वारा 2100/-, सर्वश्रेष्ठ कीपर खुशबू को  गौरव शर्मा पार्षद भैरुंदा द्वारा 2100/-, सर्वश्रेष्ठ फील्डर अंजना मरकाम को महेंद्र जाट पार्थ कलेक्शन द्वारा 2100/-, सर्वाधिक छक्के दीक्षा पवार को श्री नितिन मालवीय मालवीय फर्नीचर द्वारा 2100/- एवं उभरता खिलाड़ी अवनी को अशफाक खान पार्षद भैरुंदा द्वारा 2100/- रुपये प्रदान किए गए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रवि मालवीय जिला अध्यक्ष  आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष महेंद्र परिहार जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राजेश लखेरा पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा  कपिल खंडेलवाल पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा एवं  रितेश मकवाना उपाध्यक्ष नगर परिषद भैरुंदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू रवि मालवीय, श्रीमती अनीता राजेश लखेरा पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद भैरुंदा श्रीमती रचना गणेश भारी सदस्य जिला विकास समिति श्रीमती सरोज अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती छाया अग्रवाल समाजसेविका एवं श्रीमती ममता विश्वकर्मा समाजसेविका सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख प्रायोजक सोनल ऑटोमोबाइल, होटल आरती रेजिडेंसी भैरुंदा, होटल सोना पैलेस एवं ए-वन बुक हाउस का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजक लायंस क्रिकेट टीम एवं माँ गौरांचल शिक्षा विकास समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रायोजकों, टीम ओनर्स, कोच, कप्तानों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply