पावनसिटी खंडवा
खंडवा- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पास स्थित धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में 48 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान – रक्तदान के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ओंकारेश्वर में रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग मंदिर में वी आई पी प्रोटोकॉल अनुसार निशुल्क दर्शन करवाने की व्यवस्था की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी जुगतावत ने बताया कि इसी व्यवस्था के तहत रविवार को 48 दर्शनार्थियों ने रक्तदान कर निशुल्क वीआईपी दर्शन सुविधा का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को झूला पुल के पास स्थित वृद्धाश्राम में रक्तदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डॉक्टर जुगतावत ने सभी नागरिको से अपील की है कि रक्तदान अवश्य करें।

