Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस पर लगाए 44 पौधे

2 min read
Text Size:

 

पावन सिटी खंडवा- नाबार्ड के डीडीएम  जितेंद्र एम खैरनार द्वारा बताया गया कि नाबार्ड के 44 में स्थापना दिवस के अवसर पर नाबार्ड, खंडवा द्वारा आज शहर मे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आईटीआई परिसर, खंडवा में 44 पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला सहकारी

केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आलोक यादव, सुश्री आरती कुशवाह एवं एवं आईटीआई खंडवा के प्राचार्य  सुनवाया जी उपस्थित हुए । अतिथियों एवं आईटीआई के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।

इस कार्यक्रम के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री जितेंद्र एम. खैरनार ने होटल स्टेप्स इन, खंडवा में विशेषीकृत दलहन सहकारिता और जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ डी एच रानडे,  वाणी एवं  योगेश शुक्ला ने किसानों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ, बैंककर्मियों और छात्रों को जैविक खेती के लाभों और तकनीकों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी  गजेंद्र अत्रे ने खंडवा में सोयाबीन पर आधारित विशेषीकृत दलहन सहकारिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किसान सहकारी समितियों के माध्यम से सोयाबीन उत्पादन को और अधिक लाभकारी कैसे बना सकते हैं।

What do you think?