Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
Uncategorized

पुलिस के “नशामुक्ति जागरूकता अभियान” में कलेक्टर  गुप्ता ने विद्यार्थियों से की अपील

2 min read

पावनसिटी खंडवा कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को स्थानीय होली स्पिरिट स्कूल में मध्य प्रदेश पुलिस के “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनसे अपील की कि नशा तन मन और धन तीनों के लिए हानिकारक है,

अतः इसे दूर रहें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नशीले पदार्थों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग से भी विद्यार्थी दूरी बनाएं, और अपना पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर ही लगाएं।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  महेंद्र तारणेकर एवं  राजेश रघुवंशी तथा संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निकिता मंडलोई सहित अन्य अधिकारी व विद्यार्थीगण मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने किया।

कलेक्टर  गुप्ता ने अवसर पर कहा कि जो व्यक्ति एक बार ड्रग्स या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करता है, वह उसके जाल में लगातार फसता जाता है। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के परिवारजनों से कहा कि बच्चों के व्यवहार में अगर कोई परिवर्तन दिखे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं। बच्चों से बात करें, और उनकी परेशानी को समझकर उसके निराकरण का प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने परिजनों और शिक्षकों की बात मानें और उनके अनुभव का लाभ लें।
पुलिस अधीक्षक  राय ने इस अवसर पर कहा कि नशे के जाल में जो व्यक्ति एक बार फस जाता है, उसका इस दुष्चक्र से निकालना बहुत कठिन होता है, इसलिए नशे के इस दलदल से बचें। उन्होंने कहा कि बहुत से युवा और उनके परिवार इस नशे के कारण बर्बाद हो चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि किसी को ड्रग्स बेचने की कोई सूचना या जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके।
जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौडा ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और अपना पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर ही लगाने की समझाइश दी। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवंशी ने आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।

What do you think?