खंडवा- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गुप्ता ने वन मंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल खण्डवा से प्राप्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद की ग्राम पंचायत भिलाईखेडा के ग्राम आमाखजूरी टांडा निवासी कुल 3 अनावेदकगण मोवासिंग पिता जामसिंह, प्रेमसिंग पिता लाखासिंग और घूमसिंग पिता लाखा सिंग को आगामी 1 वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में ये आरोपी न केवल खंडवा जिले की सीमा में, बल्कि साथ ही पड़ोसी जिले बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बेतूल, हरदा और इंदौर जिले की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे

वन मंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल खण्डवा ने इन आरोपियों के विरूद्ध ग्राम आमाखजूरी स्थित वन भूमि पर अतिक्रमण करने, वन अमले पर जानलेवा हमला करने तथा शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के कृत्य के संबंध में रिपोर्ट दी थी।

Leave a Reply