पावनसिटी  खंडवा

मो. 9425045481

खंडवा – “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की मदद से खंडवा के निवासी श्री कमलेश पटेल जिनका खेत बोरगांव खुर्द में स्थित है, खेतों में फसलें लहलहा रही है। श्री पटेल ने बताया कि पहले खेती में बिजली की समस्या लंबे समय से बड़ी चुनौती बनी हुई थी। बिजली की अनियमित उपलब्धता के कारण समय पर खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती थी, जिसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ता था।

पटेल ने कहा कि “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की मदद से सोलर पंप स्थापित होने के बाद अब 7.5 हॉर्स पावर की मोटर ट्यूबवेल के माध्यम से अपनी 6 से 7 एकड़ भूमि की आसानी से सिंचाई कर लेता हूं। सौर ऊर्जा से संचालित सिंचाई व्यवस्था के कारण बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है। समय पर सिंचाई होने से खेतों में फसलें भी बेहतर तरीके से लहलहा रही हैं और फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” ने दिखाई नई राह

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत 7.5 हॉर्स पावर के सोलर पंप के लिए आवेदन किया। योजना का लाभ मिलने के बाद खेत में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था स्थापित की।  पटेल को लगभग 41 हजार रुपये की राशि जमा करनी पड़ी, जबकि शेष लगभग 90 प्रतिशत राशि सब्सिडी के माध्यम से प्राप्त हुई।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार कमलेश पटेल ने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था ने उनकी खेती को अधिक सुविधाजनक बनाया है। अब उन्हें सिंचाई के लिए बिजली की अनिश्चितता पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” किसानों के लिए सौर ऊर्जा को खेती की सिंचाई का प्रभावी साधन बनाकर खेती को अधिक सुविधाजनक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई राह दिखाई है।

Leave a Reply