पावनसिटी समाचार
संपादक सैयद अशफाक अली
मो. 9425045481
हरदा, जिला पंचायत के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम उपाध्याय ने आज जिला पंचायत पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण कुमार इवने ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत सीईओ उपाध्याय ने जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लंबित कार्यों तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
उपाध्याय ने विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

