Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
खंडवा

मौजवाड़ी रैयत में स्वास्थ्य टीम द्वारा नियमित रुप से लार्वा सर्वे कर विनष्टिकरण किया

2 min read

पावनसिटी  खंडवा

ग्रसित मरीजों पर निगरानी रख कर उपचार किया जा रहा ।

खंडवा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि हरसूद विकासखण्ड के ग्राम मोजवाड़ी रैयत में सिरदर्द, बुखार, और कमजोरी के लक्षणों से ग्रसित मरीजों का जांच उपचार नियमित रुप से किया जा रहा है। कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नही है। गांव में अब तक बुखार के कुल 42 मरीज मिले है। टीम द्वारा निरंतर लार्वा सर्वें किया जा रहा है, घरों में दैनिक उपयोग के लिए लंबे समय तक जमा करके रखा गया पानी के बर्तनों टंकियों में एडीज मच्छर के लार्वा और प्यूपा पाए गए हैं, जिन्हें टेमोफॉस दवा का छिड़काव कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

जिला महामारी विशेषज्ञ डाॅ. योगेश शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्री करण सिंह भूरिया विकासखण्ड की टीम द्वारा गाँव का दौरा कर सभी 42 प्रभावित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई हैं। मलेरिया टीम ने गाँव के भीतर घरों में पायरेथ्रम दवाई का छिड़काव एवं फाॅगिंग की जा रही है, ताकि वयस्क मच्छरों को नष्ट किया जा सकें। साथ ही टीम ने ग्रामीणों को समझाइश दी गई है कि वे घरों में पीने या रोजमर्रा के इस्तेमाल का पानी तीन दिन से अधिक समय तक जमा न रखें। बर्तनों को सुखाकर और ढककर रखें। साथ ही मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया है। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीषराज मिश्रा, बीईई सुनील भोरगा, सीएचओं मौजूद थे।

What do you think?