पावनसिटी खंडवा
मो. -9425045481
खंडवा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही ने बताया कि नर्मदा बैकवाटर में स्थित अलग-अलग टापुओ पर दुर्गम जंगल में बोटो के माध्यम से पहुचकर एवं ग्राम गुवाडी, मांडवा, धावड़िया में दबिश की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में कुल 24 बोतल विदेशी मदिरा बियर,90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।महुआ लहान को विधिवत सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए, जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 410000/- रूपये है।इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसनलाल गोहिया, दीपक कुमार रोकड़े, अजयपाल सिंह भदौरिया आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सोलंकी, हेमलता डाबर, उपस्थित रहे।

