Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

जीशान की लाइफ लाइन बना आयुष्मान योजना से मुफ्त में हुआ इलाज

2 min read
Text Size:

 

पावनसिटी-खंडवा जिले  कि तहसील खालवा के ब्लॉक ऑफिस चौराहा निवासी श्री रमजान खान अपने 15 वर्षीय पुत्र जीशान के लगातार बीमार रहने से चिंतित रहते थे। बीमारी के कारण जीशान अन्य बच्चों की तरह किसी भी खेल गतिविधियों में भाग नहीं ले पाता था, क्योंकि वह बहुत जल्दी थक जाता था और हाँफने लगता था। जीशान के माता-पिता उसे अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने ले गए तो वहां डॉ. शैलेन्द्र राठौर और उनकी टीम ने जीशान का स्वास्थ्य परीक्षण कर परिजनो को इंदौर में हृदय रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी।
परिजनों ने जीशान को इंदौर के मेंदाता हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाया और उसकी जांच करवायी।

जहाँ चिकित्सकों ने जांच में जीशान के हृदय की नसों में सूजन, रक्त प्रवाह में कमी और हार्ट के वाल्व में समस्या बताई। जिसकी सर्जरी में अधिक खर्चा आना संभावित था। जीशान के पिता श्री रमजान खान बस एजेण्ट का कार्य करते हैं।

इतनी बड़ी सर्जरी कराने के लिए वे आर्थिक रुप से सक्षम नहीं थे। जीशान के पिता रमजान का पहले से ही “आयुष्मान कार्ड” बना हुआ था। जो कि उसके लिए जीवन जीने का सहारा  साबित हुआ।
जीशान के पिता रमजान ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र को इंदौर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल में 19 मई को भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्वास्थ्य जाँच व परीक्षण करने के बाद 21 मई को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत चिकित्सकों व टीम के द्वारा जीशान की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।

अब जीशान पूर्णतः स्वस्थ है। रमजान ने बताया कि बेटे जीशान के हार्ट का ऑपरेशन कराना उसके बस की बात नहीं थी, क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और ऑपरेशन में लाखों का खर्च होना था। रमजान ने बताया कि यदि आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिला होता, तो वह कैसे भी अपने बच्चे का ऑपरेशन नहीं करवा सकता था। जीशान के पिता रमजान एवं उसके परिवार के सभी सदस्यों ने शुक्र अदा किया उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के एक सदस्य को आयुष्मान ने जीवनरक्षण दी इसके लिए उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जाएगी योजनाओं का धन्यवाद किया  वह इसके लिए रमजान और उसके परिवारजन भारत के  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार प्रकट करते हैं।

What do you think?