Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

रसोई में गर्म तेल गिरने से झुलसी महिला को मिला नया जीवन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खण्डवा
भूरीबाई ने जिला अस्पताल की बेहतर व्यवस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की
खण्डवा एक दिन भूरीबाई किचन में खाना बना रही थी, तभी अचानक दुर्घटनावश कढ़ाई में खौलता तेल उसके शरीर पर गिर गया और इस हादसे में वह काफी झुलस गई। भूरी के पति जावेद उसे जल्दी से श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय में लेकर आया, जहां सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.एल. कलमें एवं डॉ. वीरेंद्र पचौरे ने उसकी गंभीर हालत देख तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टर्स के समक्ष महिला की झुलसी हुई त्वचा के संक्रमण को रोकना सबसे बड़ी चुनौती थी और महिला 6 महीने की गर्भवती भी थी। इसीलिए भूरीबाई को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी डुडवे के सहयोग से डॉ. कलमे एवं उनकी टीम ने क्रिटिकल केयर एवं डेली ड्रेसिंग के माध्यम से सफलता पूर्वक नियंत्रित किया। अस्पताल के सकारात्मक वातावरण और भूरीबाई की मजबूत इच्छाशक्ति ने उसकी रिकवरी की राह आसान कर दी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भूरी बाई अब पूरी तरह से स्वस्थ है तथा जिला अस्पताल के डॉक्टर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की भूरि भूरि प्रशंसा करती है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि भूरीबाई को आयुष्मान योजना के तहत सभी प्रकार की जांच एवं उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।

What do you think?