Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

एसडीएम आकिप खान की अध्यक्षता में कस्टम हायरिंग केन्द्र संचालकों के साथ नरवाई प्रबंधन के संबंध में बैठक सम्पन्न

1 min read
Text Size:

 

पावनसिटी समाचार नर्मदापुरम

एसडीएम कार्यालय पिपरिया में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश अनुसार वि.ख पिपरिया एवम बनखेडी के कस्टम हायरिंग केन्द्र संचालकों के साथ नरवाई प्रबंधन के संबंध में एसडीएम  आकिप खान की अध्यक्षता में बैठक की गई। एसडीएम द्वारा कस्टम हायरिंग केन्द्र संचालकों को निर्देश दिये गये की अधिक से अधिक नरवाई प्रबंधन यंत्रों का उपयोग करें और स्वयं के ग्राम एवं आसपास के जरूरतमंद किसानों को भी यंत्र किराए से उपलब्ध कराये और नरवाई न जलाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जावे। इस बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती निराली आर्या एवम कृषि अभियांत्रिकी से सहायक कृषि यंत्री  सी० एस० बरकड़े की उपस्थिति भी रही। साथ ही एस. डी. एम. द्वारा कृषि अभियांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि नरवाई प्रबंधन यंत्र जेसे सुपर सीडर, स्लेशर, मल्चर, स्वचालित रीपर, रीपर कम बाइंडर, हेरेक, बेलर आदि मशीनों के प्रदर्शन ज्यादा से ज्यादा पिपरिया एवम बनखेड़ी क्षेत्र में करवाया जाये।

What do you think?