Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
Uncategorized

प्रेम-संबंधों में पति-बच्चों को न छोडऩे पर महिला को उसकी सहेली ने दे दिया जहर, दोनों के बीच में प्रेम-संबंध थे

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के जिले के छिंदवाड़ा स्थित जुन्नारदेव में महिला लता मंडावर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की पुलिस ने जब जांच शुरु की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए, छिंदवाड़ा पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस को जांच में पता चला कि लता मंडावर ने आत्महत्या नहीं की है। लता को उसकी महिला मित्र मयूरी श्रीवास्तव ने ही जहर देकर मारा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मयूरी श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लता मंडावर की मयूरी श्रीवास्तव से गहरी दोस्ती रही, जो धीरे-धीरे प्रेम-संबंधों में बदल गई। दोनों के बीच बने गहरे संबंधों के दौरान मयूरी चाहती थी कि लता अपने पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे, लेकिन लता समाज व परिवार के डर व बदनामी के चलते ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थी। यहां तक कि लता ने मयूरी को ऐसा करने से बना कर दिया। लता के बार बार मना करने के बाद भी मयूरी दबाव डालती रही कि या तो मेरे साथ रहो या फिर हम दोनों साथ में ही मर जाते हैं। 19 अक्टूबर को मयूरी ने लता को मिलने के लिए परासिया बुलाया। जहां पर मुलाकात के दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान बीच मयूरी ने पास रखा जहरीला पदार्थ लता को दे दिया, जिसके सेवन से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की, जांच के दौरान पुलिस ने लता मंडावर के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल, वाट्सएप चैट्स व अन्य साक्ष्यों पर यह पाया कि लता ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि प्यार व जुनून की आग मेें मयूरी श्रीवास्तव ने साजिश रची थी। इसके बाद अंबाड़ा पुलिस ने मयूरी श्रीवास्तव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी, पिछले दिन मयूरी को पुलिस को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से मयूरी श्रीवास्तव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

What do you think?