Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
Uncategorized

स्वास्थ्य विभाग की फ्री सेवा 108 एंबुलेंस की पोल खोलती उनसे 2000 से लेकर 5000 तक लेता है एंबुलेंस चालक

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में  108 एम्बुलेंस जो सरकार की फ्री सेवा चलाई गई है, वहीं एंबुलेंस के चालक द्वारा संजय गांधी अस्पताल से पैसा लेकर मरीज के घर तक छोड़ रहे हैं। रीवा स्वास्थ्य विभाग की फ्री सेवा 108 एंबुलेंस की पोल खोलती एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब हो रहा है वायरल।यह खेल लंबे समय से चल रहा है। एंबुलेंस का संचालक किस अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है अधिकारी एम्बुलेंस के चालक की शॉर्टकट से चल रहा है यह धंधा रीवा के CHMO को इसकी जानकारी नहीं है क्या किसी दूसरे के नाम से ओटीपी करके दूसरों को गाड़ी में बैठाकर ले जाते हैं और उनसे 2000 से लेकर 5000 तक वसूल करते हैं। यह किसके संरक्षण में हो रहा है, यह जांच का विषय है। सूत्रों के हवाले से 108 एम्बुलेंस के चालक जननी 108 संजय मिश्रा के द्वारा यह खेल खेला जा रहा है और जो 108 एंबुलेंस की चालक पैसा वसूलते हैं, संजय मिश्रा के पास बकायदे कमीशन पहुंच जाता है। दूसरे जिले से मऊगंज से एंबुलेंस आती हैं और वह अस्पताल में खड़ी रहती हैं, जबकि नियम में यह है कि गाड़ी पेशेंट को छोड़कर तत्काल वहां से निकल जाएगी। लेकिन गाड़ी अस्पताल में ही खड़ी रहती हैं। लेनदेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। अब देखना होगा प्रशासन इसकी क्या जांच करवाता है या ऐसे ही खेल चलता रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी के नेत्र में होते हुए ऐसे मामले सामने शासन चुप्पी साध रखी है।

What do you think?