पावनसिटी हरदा

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 54.76 ग्राम एम.डी. मेफेड्रोन पाउडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हरदा पुलिस कोतवाली को मिली बड़ी सफलता एमडी पाउडर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा एसडीओपी महोदया हरदा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 19.06.2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

इलाका गश्त के दौरान कैदी ढाबा के सामने रात्रि के समय एक संदिग्ध FRONX कार क्रमांक MP-04 YS-4731 खड़ी दिखाई दी। संदेह के आधार पर कार में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 54.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (मेफेड्रोन), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-, तथा घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,00,000/-, कुल मशरूका कीमत ₹15,50,000/- बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।

तथा आरोपी रामेश्वर मुड़ेल ने पूछताछ के दौरान ₹69,500/- रुपये कार की पीछे की सीट के नीचे रखे होना तथा बबलू उर्फ विनोद यादव द्वारा ₹43,200/- रुपये ड्राइवर सीट के पीछे के हिस्से में कवर के अंदर छिपाकर रखने की बात बताने पर उक्त आरोपियों द्वारा रखे गए नगद पैसे आरोपी रामेश्वर से ₹69,500/- एवं विनोद यादव उर्फ बबलू यादव से ₹43,200/-, कुल ₹1,12,700/- रुपये जप्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता यह है

1. रामेश्वर पिता राम भरोस मुड़ेल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गोयत, थाना टिमरनी, जिला हरदा।
2. विनोद पिता कोदर यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रोलगांव, थाना सिराली, जिला हरदा।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 408/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में मारपीट के मामले भी पंजीबद्ध हैं।

पुलिस की मुख्य भूमिका मे कार्यवाही में जितेंद्र राजपूत, सुरेन्द्र श्रीवास्तव,  हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक सजन राजपूत एवं आरक्षक नीलेश पटेल, साइबर सेल आर कमलेश सिंह परिहार, आर लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply