पावनसिटी  हरदा

हरदा – कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में 17 जून से 26 जून तक नशा मुक्ति सप्ताह के तहत जिले में शासन द्वारा निर्धारित कैलेंडर अनुसार ‘‘विकसित भारत की पहचान नशा मुक्त भारत अभियान’’ की थीम पर विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नर्सिंग छात्र छात्राओं हेतु संचालित जेड प्लस संस्था हरदा में नशा मुक्ति कार्यशाला एवं ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया एवं विभाग से नशा मुक्ति मास्टर ट्रेनर श्री मयंक काले एवं श्री संकेत श्रीवास्तव ने बच्चों को अभियान के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों तथा नशे से बचाव के उपाय बताये। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply