एल जी बलवटे की स्मृति में किया गया चेस टूर्नामेंट
ओपन में बुरहानपुर के सागर रहें प्रथम, खंडवा के अक्षय तोमर द्वितीय
14 वर्ष से कम आयु में खंडवा के आरियन प्रथम व हरदा के शिवांश पाराशर द्वितीय रहे
हरदा :- डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के द्वारा नवमा चेस टूर्नामेन्ट का आयोजन रविवार को एल.जी. बलवटे मेमोरियल चेस का आयोजन एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल टिमरनी में में किया गया। यह टूर्नामेंट स्कूल संचालक सचिन बलबटे के दादाजी एल.जी.बलबटे की स्मृति में आयोजित किया गया । टूर्नामेंट की शुरुआत अतिथियों ने सरस्वती जी पूजा कर एवं दीप प्रज्जवलन कर की गई । इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना कर कहा की हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए और यदि हार जाये तो निराश न होते हुये फिर से जीत के लिए खेलना चाहिए । डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि चेस से एकाग्रता बढ़ती है और एकाग्रता से मस्तिष्क का विकास होता है।
चेस प्रतियोगिता में 66 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 32 खिलाड़ी एवं ओपन वर्ग में 34 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक जैन ,मिडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल, सहसचिव राम निवास जाट , राजेश गौर , गणेश पटेल, मनमोहन कुशवाह , विरेन्द्र गुहा , संजीव सलवटें , प्राचार्य आशीष त्रिपाठी सहित बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सचिन बलबटे ने अपने पिताजी राम कृष्ण बलबटे के साथ दादाजी की स्मृति में पुरस्कार वितरित किये। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन को यह विश्वास दिलाया कि हम हमेशा आपके साथ है।
प्रतियोगिता में अण्डर 14 वर्ग में
प्रथम स्थान आरियन सोलंकी खंडवा , द्वितीय स्थान शिवांश पाराशर, तृतीय स्थान आलोकिक राय , चतुर्थ स्थान उत्कर्ष पाल खंडवा , पांचवा स्थान आरव श्रीवास्तव, छठवां स्थान रणबीर सिंह, सातवां स्थान शिवांश गौर एवं आठवां स्थान आदेश साहू ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में
प्रथम स्थान सागर पाहुजा बुरहानपुर, द्वितीय स्थान अक्षय तोमर खंडवा , तृतीय स्थान सत्यम थम्बारे बुरहानपुर , चतुर्थ स्थान भूपेश विश्वकर्मा बुरहानपुर , पांचवा स्थान सिद्धार्थ जैन , छठवां स्थान स्वरित राठौर खंडवा , सातवां स्थान मनमोहन कुशवाहा एवं आठवां स्थान यश पचौरी ने प्राप्त किया।सहसचिव राम निवास जाट ने आभार माना।
कुपोषित बच्चों को दी जायेगी आवश्यक सामग्री, 51 पौधो का किया रोपण
जिला चेस एसोसिएशन द्वारा इस अवसर पर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में भी एक विशेष पहल की गई। एसोशिएशन एवं बलबटे परिवार की ओर से दो एवं डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की ओर से तीन कुपोषित बच्चों को गोद लेने का निर्णय लिया जिससे अंतर्गत बच्चों के आवश्यक सामग्री एवं पोषण किट का वितरण किया जाएगा।
वहीं पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें खिलाड़ी, अभिभावक , अतिथि एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा 51 पौधो का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला चेस एसोसिएशन का उद्देश्य खेल, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

