Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा रैली आयोजित की गई

1 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ग्राम बमनगांव  जन अभियान परिषद द्वारा  में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत “तिरंगा रैली” आयोजित की गई। यह रैली का आयोजन में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए रैली मे स्कूली एवं निजी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया  ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता की । कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल द्वारा तिरंगा अभियान का महत्व बताते हुए सभी स्कूली बच्चों और उपस्थित ग्रामीणों को अपने गांव को सुंदर और स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। संस्था द्वारा स्कूल में तिरंगा बनाओ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान में आने वाले बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा । कार्यक्रम में गांव की सरपंच श्रीमती आशा अखलेश पटेल भी मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रभारी मुकेश मालवीय ने किया। आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने किया।

What do you think?