पावनसिटी हरदा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के आदेश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं श्रीमान एसडीपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन हरदा द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने वाले करीबन 30 वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने हेतु फूलमाला पहना कर उत्साह वर्धन किया गया।
प्रोत्साहित किए गए चालकों द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस की इस पहल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
यातायात नियमों का पालन नही करने वाले करीबन 50 व्यक्तियों को, तेज धूप से बचाव हेतु लगाए गए टेंट में कुर्सियों पर बैठा कर यातायात नियमों की पाठशाला ली गई, साथ ही जागरूकता संबंधी वीडियो मोबाइल पर दिखाया जाकर पंपलेट वितरित किए गए। इन्हें अपने परिजनों व परिचितों को भी यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी का प्रचार प्रसार की हिदायत दी गई।
सादर

