मध्य प्रदेश के हरदा जिले के अधीक्षक हरदा  शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम को घर में घुसकर चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

टिमरनी थाने में  फरियादी श्रीमती गौरा बाई बिल्लौरे, निवासी ग्राम गोगिया (हाल विकास नगर, हरदा) ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने पति के इलाज हेतु हरदा में रहने के दौरान, ग्राम गोगिया स्थित उनके मकान में अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी से नकदी सहित चांदी का कंदोरा व चांदी की पायल की एक जोड़ी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 30/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

फरियादी सुनील पिता श्यामलाल केवट, निवासी ग्राम छोटी छीपानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ससुराल से लाए गए 12,000 रुपये लोहे की पेटी में रखे थे। रात्रि में परिवार सहित सोने के बाद जब वे लगभग 2 बजे जागे तो पाया कि बाजू वाले कमरे का दरवाजा खुला था और पेटी से रखे 12,000 रुपये गायब थे। इस पर अपराध क्रमांक 288/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

विवेचना एवं गिरफ्तारी

दोनों घटनाओं की विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना टिमरनी की विशेष टीम गठित की गई। एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई तथा साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी सामने आई।

लगातार निगरानी के दौरान दिनांक 08/07/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध व्यक्ति करताना से गाडरापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले तीनों संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर अपने नाम संजय चौहान (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अमलाडा), अनुराग चौहान (उम्र 27 वर्ष, निवासी गाडरापुर) एवं अलीप सिंह (उम्र 24 वर्ष, निवासी सिवनी मालवा) बताए तथा ग्राम गोगिया व छोटी छीपानेर की चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।

तीनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर पृथक-पृथक गिरफ्तारी पत्रक एवं मेमोरेंडम तैयार किए गए। आरोपियों से 5,000-5,000 रुपये नकद जप्त किए गए तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, उप निरीक्षक मनोज दुबे, नानकराम कुशवाह एवं प्रधान योगेश पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply