Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Timarni News : ‘‘बांसकारी’’ बांस प्रशिक्षण एवं प्रोद्योगिकी केन्द्र परिसर में बांस मेला व प्रदर्शनी आयोजित

2 min read
Bamboo fair and exhibition organized
Text Size:

Timarni News : टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम छिदगांव मेल में गुरूवार को ‘‘बांसकारी’’ बांस प्रशिक्षण एवं प्रोद्योगिकी केन्द्र परिसर में बांस मेला व प्रदर्शनी आयोजित की गई। सर्च एण्ड रिसर्च डेवलपमेन्ट सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बांस से तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बांस से तैयार उत्पादों की सराहना की। उन्होने बांस उत्पादों की फिनिशिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि हरदा जिला प्रशासन द्वारा ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ कार्यक्रम के तहत बांस से तैयार उत्पादों का चयन किया गया है।

उन्होने बांस शिल्प में संलग्न ग्रामीणों से कहा कि बांस उत्पादों के लिये बाजार में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होने कहा कि बांस उत्पादों के विक्रय के लिये ऑनलाइन मार्केट की सुविधा भी जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा ताकि बांस शिल्पकारों की सामग्री का विक्रय अधिक हो और उनकी आय में वृद्धि हो सके।

कलेक्टर जैन ने इस दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखण्ड समन्वयक को निर्देश दिये कि बांस शिल्प कार्य में संलग्न स्वसहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बांस उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अतिथियों का स्वागत बांस से तैयार उपहारों से किया जाएगा

डॉ. मोनिका जैन ने इस अवसर पर बांस उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं से कहा कि वे छिदगांव मेल में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्र में लगी मशीनों का उपयोग करें, जिससे वे कम समय में अधिक उत्पाद तैयार कर सकती हैं और उनके आय में भी वृद्धि होगी।

डॉ. जैन ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से छिदगांव मेल में बेम्बू टेक्नॉलॉजी सेंटर स्थापित किया गया है जो कि एक कॉमन फेसिलिटी सेंटर के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर जैन ने श्रेष्ठ कार्य के लिये चयनित बांस शिल्पियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सर्च एण्ड रिसर्च डेवलपमेन्ट सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव जैन व छिदगांव सेंटर प्रभारी अर्पित बछोतिया भी मौजूद थे।

What do you think?