Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए- कलेक्टर जैन

2 min read
Sampling of food items sold in the market
Text Size:

Harda News : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्मी के इस मौसम में बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए और लिये गये सेम्पल जांच के लिये प्रयोगशाला भिजवाए जायें। प्रयोगशाला में जांच में अमानक व अपमिश्रित पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य निरीक्षकों द्वारा बाजार से सेम्पल लेने के लिये विधिवत रोस्टर कार्यक्रम तैयार किया जाए।

 नरवाई जलाने, रेत व ट्यूबवेल के अवैध खनन के मामलों में दण्डात्मक कार्यवाही करें एसडीएम

कलेक्टर जैन ने सड़क विकास निगम के अधिकारी को निर्देश दिये कि स्टेट हाईवे के दोनों ओर शोल्डर भराई का कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जाए। उन्होने समग्र व ई-केवायसी संबंधी कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिये सभी एसडीएम को निर्देश दिये। उन्होने सभी एसडीएम को नरवाई जलाने के मामले में संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के लिये भी कहा। कलेक्टर जैन ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये और कहा कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेंट न रहे। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को हेण्डपम्पों के आसपास रिचार्ज पिट बनवाने तथा जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं के लिये खोदी गई सड़कों की तत्काल रिपेयरिंग कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर जैन ने सभी एसडीएम को रेत के अवैध उत्खनन तथा ट्यूबवेल के अवैध खनन के मामलों में दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

 

What do you think?