Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें – कलेक्टर जैन

2 min read
Take action to stop illegal excavation - Collector Jain
Text Size:

Harda News : कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कानून व्यवस्था संबंधित समीक्षा बैठक में खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनिज के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के विरूद्ध नियमित रूप से कार्यवाही जारी रहे तथा लगातार प्रकरण बनाये जायें।

उन्होने निर्देशित किया कि खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग का संयुक्त दल बनाकर अवैध उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नियमित रूप से सैम्पल लेकर जांच के लिये भेजा जाए तथा अमानक एवं अपमिश्रित खाद्य पदार्थ पाये जाने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर जैन ने बैठक में निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ित पक्ष को राहत राशि नियमानुसार दिलाई जाए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में अभी तक अनुसूचित जाति अत्याचार के 17 प्रकरणों में 15.50 लाख रुपए की राहत पीड़ित पक्ष को दिलाई गई है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति अत्याचार के 3 प्रकरणों में 9.75 लाख रुपए की राहत पीड़ित पक्ष को दिलाई गई है। इस तरह कुल 20 प्रकरणों में 25.25 लाख रुपए की राहत पीड़ित पक्ष को दिलाई गई है।

कलेक्टर जैन ने बैठक में निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण किया जाए, तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। कलेक्टर जैन ने बैठक में निर्देश दिये कि घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यवसायिक उपयोग को रोका जाए तथा गैस सिलेण्डर के अवैध भण्डारण की जांच की जाए। नियम विरूद्ध पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक चौकसे ने स्कूल बसों की नियमित रूप से जांच करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिये। उन्होने यात्री बसों की फिटनेस व परमिट चैक करने के लिये भी कहा। उन्होने कहा कि यात्री बसें परमिट अनुसार निर्धारित मार्ग पर चलें, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होने ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा रात्रि में यात्रियों से अधिक किराया लिये जाने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आरटीओ को कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक चौकसे ने यात्री वाहनों के ड्राइवरों के ड्राइविंग लायसेंस, वाहन परमिट और बसों की फिटनेस चैक करने के लिये विशेष अभियान प्रारम्भ करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारी को दिये।

What do you think?