Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के कार्य कराये जाएं – कलेक्टर जैन

1 min read
Water conservation work under Jal Ganga Samvardhan Abhiyan
Text Size:

Harda News : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिल पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने जनपद पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्रियों व सहायक यंत्रियों को सभी पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य कराने के निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि इन कार्यों में नाला गहरीकरण, नाला विस्तारीकरण, तालाब मरम्मत, नये तालाबों का निर्माण, कपिल धारा कूप निर्माण, चेक डेम, बोल्डर चेक डेम और सोख्ता गड्ढे जैसे कार्य कराये जा सकते है, जिससे बरसात का पानी व्यर्थ न बहे। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया भी मौजूद थी।

कलेक्टर जैन ने बैठक में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के सभी कार्य वर्षा शुरू होने से पहले पूर्ण कर लें। बैठक में उन्होने रोजगार ग्यारंटी योजना के तहत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होने जनपद पंचायत व जिला पंचायत में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण ढंग से करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

What do you think?