Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

शातिर चोर को चंद घंटो मे पुलिस द्वारा गिरफ्तार 

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा

शहर में बढ़ती बारदातों को रोकने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा  शंशाक व्दारा संपत्ति संबंधी अपराधो के रोकथाम व धर पकड़ करने व अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा हरदा शहर मे व्यवसायिक प्रतिष्ठानो के आसपास व बाजार व्यवस्था मे पुलिस प्रबंध लगाया गया है ।

फरियादी सौरभ पिता सुंदरलाल सोनी उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र 04 सेक्टर 05 नया हरसूद थाना हरसूद जिला खंडवा ने थाना सिविल लाईन पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि आज वह व्यवसाय के सिलसिले में हरदा आया था बोहरा मस्जिद के पास लोडिंग पिकअप में सामान लोड करवा रहा था पिकअप के दोनो साईड के केविन के कांच खुले थे इसमे लेदर साईड बेग रखा हुआ था

जिसमें अंदर मेरे दस्तावेज एवं एक मोबाईल Narzo कंपनी ब्लू रंग का जिसमें 9753503354 जियो की सिम लगी हूई रखी थी कीमती 12000/-रूपये तथा 6000 करीबन रुपये उस बैग में रखे हुए थे जो कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्र 126/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवचेना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की धरपकड़ हेतु निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चंद घंटे में ही पकड़ा जाकर कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका (लेदर बैग में रखें करीबन ₹6000 एक मोबाइल हैंडसेट कीमती 12000/-रूपये दस्तावेज एटीएम क्रेडिट कार्ड इत्यादि) जप्त करने मे उल्लेखनीय सफलता पाई है । आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । यहाँ उल्लेखनीय है कि आरोपियो द्वारा बेग चुराने की घटना मे नावालिक बच्चे का उपयोग किया गया है ।
सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सुनील बिसौने, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत,  कमलेश परिहार, सैनिक सूरज पासी की विशेष भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी
(1) विष्णु पिता जगन्नाथ निवासी डबल फाटक के पास थाना कोतवाली हरदा
(2)सजन पिता राजू बाबा सोलंकी जाति पारदी उम्र 22 साल निवासी तहसील के सामने सिवनी मालवा

What do you think?