Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

वन परिक्षेत्र मगरधा ग्राम लाखादेह में मानव-वन्यजीव की घटनाओं के नियंत्रण के संबंध में बैठक का आयोजन किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

निलेश कुमार गौर -रहटगांव 

वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य अंतर्गत आज वनग्राम लाखादेह में सुबह 11:00 बजे मानव-वन्यजीव द्वंद की घटनाओं के नियंत्रण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित स्थानीय ग्रामवासी, सुरक्षा श्रमिक, जनप्रतिनिधि एवं स्टाफ को ग्रीष्मकाल में महुआ, तेंदूपत्ता एवं अन्य लघु वनोपज के संग्रहण हेतु स्थानीय ग्रामवासी के जाने पर कभी-कभी उनका सामना बाघ तेंदुआ एवं अन्य वन्यजीव से होने के कारण जन घायल/जनहानि की घटना से बचाव हेतु समझाइए दी गई।

स्थानीय लोगों को वनोपज के संग्रहण हेतु समूह बनाकर ही जंगल में प्रवेश करने एवं साथ में आवश्यक सामग्री जैसे डंडा, मोबाइल, टॉर्च, पानी आदि साथ रखने हेतु निर्देशित किया।

अंधेरे में जंगल में प्रवेश न करने एवं छोटे बच्चों को भी साथ में जंगल न ले जाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा एवं वन सुरक्षा संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में वन परिक्षेत्र मगरधा की समस्त वन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पंचायत के सरपंच उपसरपंच, समिति अंतर्गत लगे हुए वन सुरक्षा श्रमिक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। ‌

What do you think?