अबगांवखुर्द में 134, टिमरनी में 43 व मांदला में 22 जोड़े परिणय सुत्र में बंधे
हरदा- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 200 जोड़े परिणय सुत्र में बंधे। इस दौरान जनपद पंचायत हरदा द्वारा ग्राम अबगांवखुर्द में 134 जोड़े, नगर पालिका परिषद टिमरनी द्वारा कृषि उपज मण्डी टिमरनी में 43 जोड़े तथा जनपद पंचायत खिरकिया द्वारा ग्राम मांदला में 22 जोड़े परिणय सुत्र में बंधे।
टिमरनी के कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रम में 43 नवदम्पत्तियों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। इसके अलावा एक अन्य जोड़ा, जिसका पंजीयन नहीं सका था, वह अपनी स्वेच्छा से बगैर योजना के लाभ लिए इस सम्मेलन में सम्मिलित हुआ, जिसे नगर परिषद एवं समाज सेवियों द्वारा लगभग 10 हजार रुपये के उपहार तथा 20 हजार रुपये नगद राशि भेंट की गई। उपस्थित अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में विशेष रूप से बारात भ्रमण नगर के प्रमुख मार्ग से घोड़े, बग्गी ओर डीजे के साथ धूमधाम से निकली, जहां जनप्रतिनिधियों एवं वर पक्ष द्वारा डांस किया गया, इसके साथ ही वर-वधु सेल्फी पॉइंट तथा विशेष भोजन व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष  देवेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष  राजा कौशल, पार्षद  सुनील दुबे,  बलराम डूडी, टिमरनी एसडीएम संजीव  कुमार नागू, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार विकासखण्ड हरदा के ग्राम अबगांवखुर्द में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेवा धर्मेन्द्र पटेल, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम मांदला में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जनपद अध्यक्ष खिरकिया, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी।

वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा
हरदा – नालसा, नई दिल्ली और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा, श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में लंबित प्रकरणों तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु 9 मई, 2026 को वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, हरदा तथा तहसील न्यायालय, टिमरनी और खिरकिया में किया जावेगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा, चंद्रशेखर राठौर ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा), वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत बिल, जलकर, सम्पत्तिकर बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर), सेवा मामलें, जो सेवा निवृत्ति लाभों से संबंधित है, राजस्व तथा अन्य सभी प्रकार के राजीनामा योग्य, प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। उन्होंने आमजन से नेशनल लोक अदालत में दी जाने वाली छूट का लाभ प्राप्त कर राजीनामा योग्य प्रकरण का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करने की अपील की।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 20 अप्रैल को अबगांवखुर्द, टिक्मरनी व खिरकिया में आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
हरदा – प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत जिले में 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक विवाह के लिए विशाल पंडाल व पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई है। इस आयोजन में क्षेत्र के कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 20 अप्रैल को जनपद पंचायत हरदा द्वारा अबगांवखुर्द में 29 जोड़े, नगर पालिका परिषद टिमरनी द्वारा कृषि उपज मण्डी टिमरनी में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम तथा नगर पालिका परिषद खिरकिया द्वारा कृषि उपज मण्डी के पास खिरकिया में 20 जोड़ों का सामूहिक निकाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply