पावनसिटी हरदा
हरदा – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में 25 अप्रैल को जिला जेल, हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जावेगा। शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जेल बंदियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाना है ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। शिविर में प्रत्येक कैदी को हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध करवाया जावेगा। हेल्थ कार्ड में बीमारी के विवरण के साथ उसे क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या खाना है, क्या नहीं खाना है, सभी विवरणों का उल्लेख होगा। स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया जावेगा, जिसमें नालसा व सालसा की चल रही विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान की जावेगी तथा संबंधित बंदियों के लिए नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं व लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से उनके प्रकरण की यथा स्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ जरूरतमंद बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जावेगी।
