Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
प्रदेश

शिक्षा का मंदिर शर्मसार सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर गंभीर आरोप

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश के पिपरिया सरकारी स्कूल के प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव ने व्हाट्सप्प पर महिला शिक्षिका को भेजा “I LOVE U” पोस्ट महिला शिक्षक को भेजी थी इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर हुई

पिपरिया के हथवाँस के सरकारी स्कूल के अधेड़ प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव पर बड़ा आरोप लगा है। महिला शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई है कि प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव ने उन्हें व्हाट्सएप पर “I LOVE U” का अशोभनीय संदेश भेजा था।  मामला जैसे ही सामने आया, शिक्षिका की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

कार्यालय बी ई ओ से शिकायत लीक होने पर उठे सवाल

पीड़ित शिक्षिका ने सबसे पहले स्थानीय बी ई ओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से वही शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर शिकायत लीक कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और गोपनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

राजनीतिक रसूख से दबाने की कोशिश

प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव कथित तौर पर एक प्रभावशाली भाजपा महिला नेत्री के पति बताए जा रहे हैं। यही कारण है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश लंबे समय तक होती रही। इसने न केवल पीड़ित शिक्षिका को मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि यह भी उजागर किया कि सत्ता और रसूख के चलते प्रशासन कितनी आसानी से आंख मूंद लेता है।

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कार्रवाई की उम्मीद

लगातार विवाद और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बाद आखिरकार ज़िला कलेक्टर ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया है। अब पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले को सजा जरूर मिलेगी।

नागरिकों में आक्रोश शिक्षक समाज की गरिमा को बचाएं

इस पूरे घटनाक्रम से नागरिकों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज की गरिमा को बचाना आवश्यक है। यदि ऐसे आरोपितों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों की शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न लग जाएगा।

What do you think?