Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

मां की बगियाओं का अधिकारियों के दल ने किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना के तहत स्वसहायता समूह की पात्र महिला हितग्राहियों की निजी भूमि पर कराये गये उद्यानिकी संबंधी पौधारोपण कार्यों में शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण दल गठित किए हैं। इन जांच दलों में राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उद्यानिकी विभाग वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी शामिल किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि गठित जांच दलों ने शनिवार को जनपद पंचायत, पंधाना की ग्राम पंचायत राजौरा एवं बोरगांव बुजुर्ग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जांच दलों ने जनपद पंचायत खालवा की ग्राम पचायत चैनपुर सरकार में भी एक बगिया मॉ के नाम योजना के तहत किए गए कार्यों निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मां की बगियाओं में कमियां पाए जाने पर श्री कल्याण सिंह सोलंकी उपयंत्री जनपद पंचायत पंधाना, ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत राजौरा एवं बोरगांवबुजुर्ग,  सुनिल सिंह उपयंत्री जनपद पंचायत खालवा, ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत चैनपुर सरकार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं।

What do you think?