Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को आयोजित होगा “संडे ऑन साइकिल” अभियान, जिलेभर में निकलेगी जागरूकता रैली

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

हरदा- भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत 7 जून 2026 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिलेभर में “संडे ऑन साइकिल” अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण हेतु अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा एक ही दिन में बड़ी संख्या में साइकिल चालकों की सहभागिता दर्ज कराना है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार अभियान के सफल आयोजन के लिए जिला, विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला खेल अधिकारी एवं पीजी महाविद्यालय हरदा के प्राचार्य को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर नगर पालिका परिषद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यातायात पुलिस, सहित सभी विभागों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें रैली के मार्ग की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रचार-प्रसार तथा प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित करना शामिल है।

जिला स्तरीय साइकिल रैली घंटाघर से प्रारंभ होकर चांडक चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, परशुराम चौक, काली मंदिर, सनफ्लावर स्कूल मार्ग से होते हुए नेहरू स्टेडियम हरदा के गेट क्रमांक-4 पर समाप्त होगी।

आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का पंजीयन भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल पर कराया जाए तथा प्रतिभागी स्वयं की साइकिल के साथ शामिल हों। विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी रैलियों का आयोजन प्रातः 7 बजे से 10 बजे के बीच किया जाएगा।

कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार सभी विभागों को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। अभियान के माध्यम से नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

What do you think?