पावनसिटी  हरदा

थाना-छीपाबड जिला हरदा

हाथ भट्टी की अवैध 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार किया

हरदा म.प्र. के श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शशांक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी  राबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब के विरूद्ध की बड़ी कार्यवाही

घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना छीपाबड में दिनांक 05.06.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि रामचन्द्र भुसारे जाति कोरकू निवासी ग्राम चारूवा नाम का व्यक्ति अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर चारूवा रोड तरफ खडा है जो सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान द्वारा तत्काल अपने नेतृत्व में थाने से टीम गठित कर मानवेन्द्र सिह भदौरिया हमराह स्टाफ  शांतिलाल कुमरे , सौरभ सिंह राजपूत , उदयभान गुर्जर , हेमूलाल जमरे को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु रवाना किया जो उक्त पुलिस टीम को चारूवा रोड नहर के पास मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति अपने पास चार प्लास्टिक की कुप्पी लिये दिखा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रामचन्द्र पिता मोतीराम भुसारे जाति कोरकू उम्र 58 साल निवासी ग्राम चारूवा का होना बताया जिसके कब्जे से मिली चार प्लास्टिक की कुप्पी को चैक करने पर उसमें हाथ भट्टी से बनी अवैध कच्ची महुआ शराब प्रत्येक कुप्पी में 15 – 15 लीटर कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शऱाब कीमती करीबन 12000 रुपये मौके पर विधिवत आरोपी रामचन्द्र के कब्जे से जप्त की एवं आरोपी रामचन्द्र को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाना छीपाबड मे अपराध क्र. 283/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक संतोष सिह चौहान , मानवेन्द्र सिह भदौरिया ,  सईद खान ,  शांतिलाल कुमरे , सौरभ सिंह राजपूत  उदयभान गुर्जर ,  हेमूलाल जमरे ,  हीरालाल सोंलकी ,  आशीष खादीकर , आर उदयसिंह सूर्यवंशी

Leave a Reply