पावनसिटी  हरदा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब हरदा अंबर एवं बी एस एन एल के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर बी एस एन एल कार्यालय परिसर में *एक पौधा भारत माता के नाम* से सभी क्लब सदस्यों, बी एस एन एल कर्मचारियों द्वारा रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी एस एन एल के मुख्य महाप्रबंधक राजकुमार छनैना जी थे, अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष गोविंद पालीवाल ने की।

कार्यक्रम को रोचक बनाने सभी ने नारे लिखे पट्टिकाओं को गले में लटकाकर *प्रकृति बचाने का संदेश* दिया।

साथ ही *पर्यावरण गोष्ठी* का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गोविंद पालीवाल, हरजिंदर सिंह टुटेजा, रमेश भद्रावाले, राजेश गुर्जर, अनिल सोलंकी, रवि प्रकाश रमानी, सीतेश बोहरा, परमानंद इंगले, संतोष राजपूत, संतोष पटेल, नितिन सूरमा, परमानंद इंगले अशफाक रीगल बी एस एन एल के अधिकारी कर्मचारी हरदा के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply