पावनसिटी हरदा
जनसमस्याओं के समाधान हेतु पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने सुनी आमजन की पीड़ा
नाली निर्माण, खेतों तक बिजली एवं रास्ते की समस्या सहित कई मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा शनिवार को भाजपा कार्यालय स्थित कमल कुंज में आयोजित “समाधान दिवस” के दौरान क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां श्री पटेल ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इस प्रकार आज समाधान दिवस के अवसर पर आम जनों की समस्या के आवेदन आए और उन्हें तत्काल निराकरण किया गया जैसे रामलाल, श्यामलाल पिता गेंदालाल वार्ड क्रमांक 23 हरदा जाति प्रमाण बार-बार कैंसिल हो रहा, राजेश पिता हरिराम वार्ड नंबर 32 नगर पालिका से पैसे बैंक में वापस करना है, लोकेश नागराज सिराली 2 लाख वाली योजना संबल कार्ड पर चाहिए, हरनारायण बैडी रोड नहीं बन रहा, आनंद मीणा छीपाबड़ रिकार्ड दुरुस्त करना है, प्रदीप गौड़ छीपाबड़ भूमि सीमांकन एवं नक्शा दुरुस्त करवाना, हेमलता वार्ड नंबर 34 हरदा की पुत्री दृष्टिहीन है और बेशर है शिक्षा के लिए मदद, अशोक ऊईके लोधीठाना हेड पंप लगवाना है, रामभरोस खेत का रास्ता नपवाना है, रामनारायण, रामजीवन, शिवनारायण, मोरगढ़ी छुरीखाल जमीन का नक्शा दुरुस्त करना है, सत्यनारायण पीलिया खाल गंदा पानी आ रहा है, मोहित पेंटर हरदा वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका से नल कनेक्शन चाहिए, रजनी बाई पीलिया खाल नगर पालिका की मल्टी में घर चाहिए, समिताबाई पिपलिया तहसीलदार से संबंधित समस्या का निराकरण, सुरेश चंद्र ग्राम अब गांव खुर्द पटवारी द्वारा परिवार के एक भाई पट्टा दे दिया गया बाकी दो भाइयों को पट्टा नहीं दिया, वरुणपांडे, हेमलता पांडे छीपाबड़/ वार्ड क्रमांक 34 हरदा हेमलता की दूसरी शादी हुई है पहले की एक बच्ची है जो नाना नानी के पास बात क्रमांक 3 में रहती है स्कूल में एडमिशन करवाना है, योगेश दीक्षित वार्ड क्रमांक 18 हरदा लीज का नवीनीकरण करना है, भूरी विश्वकर्मा एवं नरसिंह ठाकुर वार्ड क्रमांक 32 हरि ओम कॉलोनी नाले के पानी की निकासी नहीं है जिसे नगर पालिका को बोलकर सही करवाना है।