दिनांक 03/04.06.2026 की रात्रि में फरियादिया श्रीमती सीमा पति संदीप सरयाम, उम्र 33 वर्ष, निवासी देव कॉलोनी हरदा द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 378/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा बालिका की शीघ्र दस्तयाबी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली हरदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया तथा साइबर सेल हरदा से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के फलस्वरूप महज 10 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।
आज दिनांक 04/06/2026 को बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
उक्त सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, महिला आरक्षक वैशाली एवं साइबर सेल आरक्षक मनोज का विशेष योगदान रहा।

