Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत का हुआ आयोजन,02 बंदी हुए जेल से रिहा

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा

हरदा – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बंदियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्रदान किये जाने के उददेश्य से जिला जेल हरदा में रविवार को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल में इस विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिला हरदा से इस वर्चुअली शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद रघुवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व पीठासीन अधिकारी लवकेश सिंह, जिला रजिस्ट्रार  एस.के. भदकारिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी  सौरभ कुमार दुबे, सहायक जेल अधीक्षक श्री संतोष हरयाल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल  अनीस खान, असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल श्रीमती अंतिमा चोलकर, खण्डपीठ के सुलहकर्ता सदस्य  आर.सी. सोनी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, जेल एवं जिला प्राधिकरण का स्टॉफ उपस्थित रहा।

What do you think?