पावनसिटी  हरदा

यातायात संबंधी असुविधा होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 07577-222104 पर सूचना देने का कष्ट करें
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में 28 अप्रैल 2026 को विशाल किसान क्रांति आंदोलन जो कृषि उपज मंडी से होने वाला है इसके चलते हरदा यातायात पुलिस ने जिले में प्रस्तावित किसान क्रांति आंदोलन के दौरान दिनांक 28 /04/2026 को बड़ी संख्या में किसानों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से निर्धारित रूट से होते हुए कृषि उपज मंडी, हरदा मंख एकत्रित होना प्रस्तावित है। इस हेतु विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निम्नानुसार रूट निर्धारित किए गए हैं—
निर्धारित रूट व्यवस्था
1. इंदौर रोड की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
छोटी हरदा (एनएच) → अवगांव अंडर ब्रिज → संस्कार स्कूल → ग्वालनगर → इंडस्ट्रीज एरिया → मंडी गेट→ मंडी प्रांगण ।
2. खंडवा रोड की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
आईटीआई → खेड़ीपुरा नाका → बायपास हनुमान मंदिर चौराहा → जिला पंचायत → छीपानेर चौक → मंडी गेट→ मंडी प्रांगण ।
3. टिमरनी/बैतूल रोड की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
उड़ा ओवर ब्रिज → डगावानीमा चौराहा → अवगांव अंडर ब्रिज → नेशनल हाईवे → ग्वालनगर → इंडस्ट्रीज एरिया → मंडी गेट→ मंडी प्रांगण ।
4. रन्हाईकला की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली
डबल फाटक → पीलिया खाल → रेलवे पुलिया अंडरपास → मदीना कॉलोनी → इंडस्ट्रीज एरिया चौराहा → मंडी गेट → मंडी प्रांगण ।
उक्त अवधि के दौरान इन मार्गों पर यातायात का अतिरिक्त दबाव रहेगा। अतः यातायात पुलिस हरदा द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि—
• उपरोक्त मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें।
• वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
• यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों एवं लगाए गए बैरिकेड्स का पालन करें।
• आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दें

Leave a Reply