पावनसिटी हरदा
हरदा – जिले में होमगार्ड विभाग द्वारा 31 जुलाई से 06 अगस्त तक सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया गया है। इस दौरान सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को होमगार्ड अधिनियम 1968 की मूलभूत जानकारी, सिविल डिफेंस का परिचय, सिविल डिफेंस नियम 2009 , सिविल डिफेंस की 12 सेवाओं के बारे में, आपदा के प्रकार भूकंप, आग, बाढ़, ध्वस्त संरचना, हवाई हमला, औद्योगिक दुर्घटना, सीबीआरएन, प्राथमिक उपचार, घायलों को लाने ले की विभिन्न विधियों, पट्टियों के प्रकार, खपच्ची बांधना, सीपीआर, विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इस सात दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में गुरूवार को डिप्टी कलेक्टर श्री असवनराम चिरामन ओआईसी राहत के आतिथ्य में तथा प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डिप्टी कलेक्टर श्री चिरामन ने सिविल डिफेंस वालेंटियर आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके के बारे मे संक्षिप्त संदेश दिया गया। इस दौरान सभी सिविल डिफेंस वालेंटियर्स से 7 दिवसीय प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में एचएसएम दीपक ठाकुर, आरक्षक कैलाश तोमर, वाहन चालक भारमल यादव व होमगार्ड जवान एवं एसडीईआरएफ के जवान तथा पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुगण उपस्थित रहे। ग्रुप फ़ोटो लेकर प्रशिक्षण का समापन किया गया।
विद्युत का अनाधिकृत उपयोग करने पर 294 प्रकरण बनाये
हरदा – जिले में मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड हरदा द्वारा महाप्रबन्ध सुरेश कुमार के निर्देशानुसार हरदा के सभी वितरण केन्द्रों में विद्युत चोरी रोकने के लिये सभी अधिकारियों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 5 व 6 अगस्त को 21 टीमों द्वज्ञरा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर 52.92 लाख रूपये के कुल 294 प्रकरण बनाये गये।

