मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त नवाचार “जन सुरक्षा – युवा सृजन” संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 06 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में किया गया । इस कार्यक्रम के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा का चयनित किया गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हरदा  शशांक के कर कमलों द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शशाकं ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि युवा सृजन संवाद का उद्धेश विद्यार्थियों को कानून, संविधान, सायबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, नशे के दुष्परिणाम तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना है तथा नियमों/कानून का स्वयं व आसपास वालों से भी पालन करवाना करना है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने कानून की जानकारी, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया । इस प्रकार के नवाचार छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे । मास्टर ट्रेनर, सुश्री सोनाली परकोचे उच्च. माध्य. शिक्षक शास. उत्कृष्ट स्कूल हरदा द्वारा मेरे अधिकार व जिम्मेदारियां, नूर मोहम्मद पठान रक्षित केंद्र हरदा द्वारा कानून सुरक्षा और न्याय, उनि. महेश जाट थाना हंडिया जिला हरदा द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से बताया गया एवं सुश्री अरुणा सिंह उपुअ म.सु.शा. हरदा द्वारा पुनरावलोकन एवं मुख्य सीख के बिंदुओ पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम का समापन किया ।

कार्यक्रम समापन पश्चात 25 एवं 20 के दो समूहो में छात्र/छात्राओं को थाना कोतवाली हरदा का भ्रमण कराया गया तथा थाना प्रभारी निरी. रोशनलाल भारती व प्रधान आरक्षक लेखक कुलदीप भदौरिया द्वारा पुलिस थाने की व्यवहारिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया । छात्रा रजनी धुर्वे द्वारा समानता के अधिकार, गरमा सावनेर द्वारा पुलिस खाकी रंग वर्दी क्यो पहनती है के संबंध में प्रश्न पूछे गये तथा दिव्याशु मंडलेकर द्वारा अपराध लेखा जोखा किस प्रकार से नोट होता है के बारे में प्रश्न किये गये जिनका थाना प्रभारी द्वारा सहज व सरल शब्दों में उत्तर दिया गया । कई छात्र/छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पुलिस में भर्ती की प्रक्रिया जानने की इच्छा व्यक्त करने पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई ।

इस क्रम में छात्र/छात्राओ को कंट्रोल रूम हरदा ले जाकर डायल-112 की वाहन के समक्ष कार्यप्रणाली से रेडियो निरी. सत्यनारायण मेहरा, उनि. रेडियो नारायण अग्निहोत्री द्वारा अवगत कराया । छात्र/छात्राओं द्वारा डायल 100 का नाम डायल 112 क्यों रखा गया इस संबंध में प्रश्न करने पर राष्ट्रीय स्तर का डायल नंबर में परिवर्तित होने तथा पूरे देश में एक ही नंबर होने की विस्तृत जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्रीमति रजनी गुर्जर, सूबेदार उमेश ठाकुर थाना प्रभारी यातायात हरदा द्वारा यातायात नियमो का पालन करने की अपील की गई तथा ट्रेफिक मोबाईल इंटरसेप्टर वाहन की उपयोगिता बतायी गई ।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा एवं शिक्षक श्री ललित ओनकर, श्री हरि सिसोदिया द्वारा “जन सुरक्षा – युवा सृजन” संवाद कार्यक्रम के माध्यम युवा पीड़ी को अपराधों को दूर रखने के प्रयास किये जा रहे है जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Leave a Reply