Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ

2 min read
Text Size:

 

प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्सालय पहुंचे, दिए व्यवस्था सुधार के निर्देश

हरदा   मध्यप्रदेश में 7 अगस्त  से ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ की शुरुआत हुई। आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को हरदा के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री  सारंग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों की सहूलियत के लिए मौके पर ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ड्यूटी बदलने पर मरीजों को होने वाली परेशानी को खत्म करने के लिए अब अस्पताल के मैनेजर का एक ही स्थायी नंबर रहेगा। शिफ्ट बदलने के बाद भी नंबर नहीं बदलेगा, जिससे मरीजों को हर समय सहायता मिल सके। इस दौरान उन्होने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुनः आकलन करने के निर्देश दिए। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मंत्री श्री सारंग ने निरीक्षण के दौरान क्षय रोग से पीड़ित 25 मरीजों को फुड बास्केट भी वितरित की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार जन-हित के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गेहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष  राजेश वर्मा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष  संदीप पटेल, कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक  शशांक, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एच.पी. सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you think?