Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सूचना के अधिकार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर ई-दक्ष केंद्र खंडवा में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा आर सी व्ही पी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल के मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र में सूचना का आधिकार अधिनियम-2005 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के 25 कार्यालयों के लोक सूचना अधिकारियों और सहायक लोक सूचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ प्रशिक्षक रितेश खेडेकर तथा केंद्र के प्रशिक्षक लोकेश कुमार शर्मा द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोक सूचना अधिकारियों को अधिनियम के उद्देश्य, पृष्ठभूमि तथा प्रावधानों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मुख्यतः लोक सूचना अधिकारियों को सूचना प्रदान करने के सम्बन्ध में उनकी भूमिका, जानकारी देने की बाध्यता, छूट, अपील तथा पेनल्टी आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को अधिनियम लागू होने से अब तक हुए सभी संशोधनो के बारे में बताया गया। ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षार्थियों के प्रश्नों का निराकरण किया गया । अधिकारियों को अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के सुचारू पालन हेतु कार्यालय में रिकॉर्ड प्रबंधन का महत्व एवं उपाय बताए गए । केंद्र के प्रशिक्षक लोकेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान नवीन ई-ऑफिस प्रणाली एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता से सम्बंधित जानकारियों से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया।

What do you think?