Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

रेडक्रास सोसायटी सदस्यों ने सेवा पखवाड़े के तहत मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया

2 min read
Text Size:

खंडवा -मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सेवा पखवाड़े के तहत 17 से 2 अक्टूबर के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इस दौरान रक्तदान शिविर और स्वच्छता के लिए श्रमदान जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। खंडवा में इन मे दिनों भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा राजा हरिश्चंद्र मुक्ति धाम परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।
इसके अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जसवाड़ी रोड़ स्थित ओल्ड मल्टी में सुपोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के पोषण में मातृशक्ति का बहुत जरूरी बताया  इस शिविर में नगर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शरद अग्रवाल ने सभी उपस्थित मातृशक्ति और बच्चों को शरीर की पोषण आवश्यकता के अनुरूप आहार लेने हेतु जरूरी समझाइए दी । उन्होंने उपस्थित नागरिकों को समझाया कि दैनिक खानपान में किन खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए और किनका नहीं करना चाहिए। डॉ अग्रवाल ने इस दौरान समझाया कि सही खाद्य पदार्थों का सही मात्रा में सेवन करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। डॉ. अग्रवाल ने प्रकृति प्रदत्त पोषण आहार जैसे हरी सब्जी, फल, अंकुरित अनाज को सभी के लिए जरूरी बताते हुए अपनी दैनिक खान पान में इन्हें अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में  भानु भाई पटेल, अखिलेश गुप्ता, जम्बू जैन, रविंद्रसिंह ,एच आर पांडे, मनीष जायसवाल, राधेश्याम कुशवाह, रविन्द्र मावकर, योगेश कोटवाले, रिंकू सोनकर, प्रकाश वर्मा, रुचि पाटिल सहित मल्टी की मातृशक्ति और बच्चे उपस्थित रहे।

What do you think?