Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : कीमे के स्वादिष्ट चटपटे कुरकुरे समोसेे

4 min read
Delicious spicy crispy minced meat samosas
Text Size:
समोसे के का नाम सुनते ही बाजार के गरमा गरम चटपटे समोसे याद आने लगते है लेकिन जब हम इन्ही समोसो को घर में बनाने का प्रयास करते है तो वैसे समोसे नहीं बन पाते जो बाजार में अकसर मिलते है। इनका स्वाद ही अलग होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है मटन कीमे के स्वादिष्ट चटपटे कुरकुरे समोसे कैसे बनाए। जिसको एक बार खाने के बाद आप उसका स्वाद नहीं भूल पाऐगें।

कीमे के स्वादिष्ट चटपटे कुरकुरे समोसेे

समाग्री :-

समोसे की फिलिंग की समाग्री:-

  • 500 ग्राम मटन का कीमा
  • 5-6 प्याज बड़ी बारिक कटी
  • 50-60 हरी मिर्च बारिक कटी
  • 50 ग्राम हरा धनिया बारिक कटा
  • 1 टेबल स्पून हल्दी
  • 1 टेबल स्पून सौप बारिक पीसी
  • 1 टेबल स्पून जीरा
  • 3 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानूसार
  • 500 ग्राम तेल तलने के लिए

समोसे के खोल बनाने की समाग्री :-

  • 250 ग्राम मैदा
  • 1 कटौरी गेंहु का आटा
  • 1/2 कप तेल मोयन के लिए
  • नमक स्वादानुसार

समासे का आटा कैसे तैयार करें :-

समोसे का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक थाली में मैदा और गेंहु के आटे को छान लिजिए।

मैदे और गेंहु के आटे को अच्छी तरह मिला लें अब इसमें 1/2 कप तेल 1 टेबल स्पून नमक डालकर हाथ से अच्छी तरह से आटे में मोयन को मिला लिजिए आटे में तेल की गुठलियां न पड़े।

अब मोयन युक्त आटे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी डालकर हल्का कडक़ गुंध लिजिए। अब आटे को मलमल का गीला कपड़ा डालकर ढंक कर रख दिजिए आटा सेट हो जाएगा।

समोसे की फिलिंग बनाने की विधी :-

सबसे पहले 3 बड़े प्याज को लंबे स्लाइस में काटकर एक प्लेट में रख लिजिए।

मटन के कीमे को अच्छी तरह से धोकर एक कुकर में डाल दिजिए इसमें 3 बड़े कटे प्याज, 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर, 3 टेबल स्पून नमक डालकर पकाएं जब कीमे का सारा पानी जल जाए और कीमा एकदम सूखा हो जाए तो अब इसमें 1/2 लीटर पानी डालकर 8 सीटी ले लिजिए। जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तो खोलकर देखे कीमा अच्छी तरह से गल गया है अगर नहीं गला है तो 2 सीटी और ले लिजिए। कीमे में अगर पानी बचा है तो उसे पकाकर जला लिजिए जब पानी पूरी तरह से जल जाए तो गैस बंद कर दिजिए।

समोसे की फिलिंग बनाने के लिए एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। अब इसमें जीरा डालें जब जीरा तडक़ जाए कटी हुई हरी मिर्च डालें मिर्च हल्की ब्राउन हो जाए।

अब इसमें 5-6 बारिक कटी प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूने इसमें मटन का उबला हुआ कीमा डालकर चलाएं किमा थोड़ा पानी छोड़ेगा जब पानी जल जाए तो नमक चक ले क्योकि हमने कीमा उबालते वक्त नमक डाला था। नमक चकने के बाद फीका है तो स्वादानुसार नमक डालिए।

कीमे को जब तक भूने की कीमा कड़ाही छोड़े दें। अब इसमें 3 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर डालिए। 1 टेबल स्पून पीसी हुई सौंप डालें और अच्छी तरह भूने अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें और कुछ देर भूने। अब गैस बंद कर दिजिए आपकी समोसे की फिलिंग तैयार है।

अब समोसे में फिलिंग भरने की तैयारी करें :-

समोसो की रोटी का चिपकाने के लिए लेई तैयार करें। एक इस्टील की कटौरी में आधी कटौरी पानी डाले इसमें 1 टेबल स्पून गेंहु का आटा डालिए इसे गैस पर पकाएं जब यह थोड़ी गाड़ी हो जाए गैस बंद कर दिजिए लेई तैयार है।

अब हम गुधें हुए आटे को लेगें हमारा आटा सेट हो चुका है। आटे की थोड़ी बड़ी लोई बनाए इतनी की एक बड़ी और एकदम पतली रोटी बेल सकें।

अब चकले पर रोटी बेले गैस ऑन करे और उस पर तबा रखें तवा गर्म हो जाए तो बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर एक साइड सेंक कर उतार लें।
रोटी को छुरी की सहायता से चार टुकड़ो में काट लिजिए।

अब रोटी का एक टुकड़ा लिजिए इसमें गोल गेहराई वाले दोनो किनारों में से एक किनारे पर कच्ची रोटी की तरफ लेई लगा दिजिए। अब दोनो किनारों को पकड़ कर चिपका दिजिए।

अब यह एक कोन की तरह तैयार हो जाएगा अब इसमें छोटे चम्मच की सहायता से समोसे की फि लिंग भर दिजिए और जो रोटी का तिकोना हिस्सा है उस पर लेई लगा कर चिपका दिजिए। आपका समोसा तैयार है। इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लिजिए।

समोसे फ्राय करें :-

समोसे फ्राय करने के लिए एक मोटे तले की कड़ाही लें इसमें तेल गरम करने के लिए डालिए जब तेल गर्म हो जाए तो माध्यम आँच पर समोसो को गोल्डन फ्राय कर लिजिए।

आपके गरमा-गरम समोसे तैयार है पौदिने की चटनी टमाटर केचप के साथ सर्व करें।

सैयद शबनम अली
हरदा (म.प्र.)

 

 

What do you think?