Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : मावा ड्राय फ्रूट के स्वादिष्ट कुरकुरे गुजिया

3 min read
Delicious crunchy mawa dry fruit gujiya
Text Size:

त्यौहार के समय जब तक घर में अन्य मिठाई और व्यजंन के साथ गुजिए नहीं बनाए जाए इसके बैगर अधुरा सा लगता है सभी लोग त्यौहर पर गुजिए जरूर बनाते है। ये खाने में भी बहुत पोष्टीक और सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद है क्योकि इसमें सभी तरह के ड्राय फू्रट और मावा डाला गया है। अगर आप चाहे तो डेली रूटीन में भी गुजिए बनाकर स्टोर करके रख लिजिए और रोजाना अपने फैमिली वालों को कुरकुरे गुजिए खिलाईए। अगर आपके बच्चें कमजोर है और ड्राय फु्रट खाने में आनाकानी करते है तो आप उनके लिए गुजिए बनाकर रख सकते है वे चलते फिरते खाएगें तो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होगें और वो शौक से खाएगें। तो चलिए आज हम बनाते मावा ड्राय फु्रट के कुरकुरे गुजिए।

मावा ड्राय फ्रूट के स्वादिष्ट कुरकुरे गुजिया

समाग्री :-

  • 2 गोल खड़ा खोपरा किसा हुआ
  • 500 ग्राम मावा
  • 1/2 किलों मैदा
  • 750 ग्राम शक्कर
  • 50 ग्राम बदाम बारिक कटी
  • 50 ग्राम काजू बारिक कटी
  • 50 ग्राम पिस्ता बारिक कटी
  • 50 ग्राम चिरौंजी
  • 50 ग्राम किशमिश
  • 50 ग्राम खसखस
  • 6-7 हरी इलायची पीसी
  • तेल या घी तलने के लिए

गुजिया बनाने के लिए आटा तैयार करें :-

गुजिया का आटा गुधने के लिए सबसे पहले एक थाली में मैदे को छान लिजिए 1/2 टेबल स्पून नमक डालकर मिक्स कर लिजिए। अब मैदे में मोयन के लिए 4 टेबल स्पून तेल डालकर मैदे को अच्छी तरह से मिलाए और हल्का-हल्का पानी डालकर आटे को कडक़ गुंध लिजिए। अब आटे को सेट होने के लिए रख दिजिए।

गुजिया के लिए फिलिंग तैयार करें :-

गुजिया की फिलिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मावा को गरम कर लिजिए अब इस मावे में किसा हुआ खड़ा खोपरा, बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी, किशमिश, शक्कर और पीसी हुई इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाकर मिक्स कर लिजिए। अब इस फिलिंग को एक बाउल में निकाल कर अलग रख दें।

गुजिया कैसे बनायें :-

अब एक थाली में गुंधा हुआ आटा और थोड़ा सा सुखा मेदा लिजिए गुंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाईए लोई को चपटा कर थोड़ा सा सुखा मैदा लगाकर चकले पर पूड़ी के आकार की पतली रोटी बेलिए। गुजिए के सांचे खोलकर उसमें हल्का सा तेल लगाकर रोटी का सांचे पर रखिए अब इसमें मावे ड्राय फ्रुट की जो फिलिंग तैयार की है 2 टेबल स्पून भरकर गुजिए के सांचे को वापस बंद करके हाथो की सहायता से अच्छी तरह से दबाईए अब सांचे के साईड की ऐक्सट्रा किनारों को तोडक़र निकाल दिजिए गुजिया बन गई है अब बाकी के गुंजिया भी ऐसे ही तैयार कर लिजिए।

गुजिया फ्राय कै से करें :-

गुजिया फ्राय करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें, अब इस कड़ाही को गैस ऑन कर रखें। कड़ाही में तेल डालें जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तो माध्यम आँच पर गुजिया डाल कर गोल्डन ब्राउन तल लिजिए गरमा गरम गुजिए तैयार है सर्व करें।

सैयद शबनम अली
हरदा (म.प्र.)

What do you think?