Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : विधायक डॉ. दोगने ने किया, विभिन्न पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन

2 min read
MLA Dr. Dogne inaugurated Panchayat Bhawan
Text Size:

Harda News : विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के अथक प्रयासों व मांग पर म.प्र. सराकर द्वारा हरदा जिले के खिरकिया ब्लाक की भवन विहिन ग्राम पंचायत नीमखेड़ामाल, लोनी, नीमसराय, भवरदीमाल, खेड़ीमाल, जूनापानी भवरदी में नवीन भवन निर्माण कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए 37.49 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

जिसकी आधिकारिक सूचना पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने को विधानसभा के दौरान पत्र प्रेषित कर दी गई। उक्त 06 ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा किया गया।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा अपने उद्धबोधन में कहा की मैं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयास करता रहूँगा हरदा विधानसभा के जटिल समस्याओं को क्षेत्र की जनता के प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा एवं म.प्र. सरकार के समक्ष रखकर अति शीघ्र निराकरण कराने का प्रयास करूगां और अपने इस कार्यकाल में आप सभी के समर्थन और आपके साथ मिलकर हरदा विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखूंगा।

इस अवसर पर खिरकिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती रानू पटेल, जनपद उपाध्यक्ष खिरकिया मोहन सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष हरदा गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, राहुल पटेल, शंकर सिंह सोलंकी, सुरेंद्र विश्नोई, सरपंच रीना मावास्कर, सुशीला गिनारे, आरती कुमरे, गीता बाई राजपूत, जितेन्द्र कुमरे, सुनील विश्नोई, प्रेम नारायण राजपूत, कमलेश राजपूत, मनोज राजपूत, गोलू राजपूत, नितिन मीणा, पंकज विश्नोई, रोहित बद्येल, रामभरोस मीणा, तुलसीराम मीणा, गंगावीशन मीणा, शिवनारायण मीणा, मुकेश राजपूत, राजू विश्नोई, जगदीश ठाकुर, गंगाराम राजपूत, हुकुम राजपूत, मोहन ठाकुर, मंसाराम ठाकुर, गुलाब सिंह गिन्नारे, गोविन्द सिंह राजपूत समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

What do you think?