Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

Recipe : बैगन की मसालेदार स्वादिष्ट सब्जी

3 min read
Delicious spicy brinjal dish
Text Size:

Recipe

बैगन की मसालेदार स्वादिष्ट सब्जी

अभी बरसात का मौसम चल रहा है और बाजार में हरे बैंगनी सफेद हर तरह के बैगन आ रहे है। बैंगन स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर जो कोलेस्ट्राल कम करने में मदद करता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा विकल्प है इसमें मौजद फाइबर रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। बैंगन ह्दय रोग के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। बैंगन में एंटीऑक्सीडेंट और फिलोनिक योगिक होते है जो ह्दय के स्वास्थ को बड़ावा देते है। बैगन एक ऐसी सब्जी है जो सभी लोगों की फेवरेट होती है बैंगन की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है मसालेदार बैंगन की सब्जी पूड़ी या ज्वार मक्का की रोटी के साथ भी खूब चाव से खाई जाती है।

समाग्री :-

  • 1 पाव बैगन
  • 2 टमाटर कटे हुए
  • हरा धनिया कटा हुआ
  • 2 बड़े प्याज कटे हुए
  • 7-8 कली लहसुन
  • 1 गठान कटा हुआ अदरक
  • 10 ग्राम मुंगफली के दाने
  • 1/2 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर
  • 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल

बैगन की सब्जी बनाने की विधी :-

बैगन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धो लिजिए अब एक बाउल में आधा बाउल पानी डालिए। इस पानी में 1/2 टेबल स्पून नमक डाल दिजिए इससे बैगन कटने पर काले नहीं होगें। अब बैगन में चार फांक का चिरा लगा कर पानी में डाल लिजिए।
टमाटर को मीडियम आकार में काटकर एक छोटी कटौरी में रख लिजिए।

बैगन की सब्जी के लिए ग्रेवी कैसे तैयार करें:-

  • बैगन के लिए ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले 25 ग्राम मुंगफली दानों को एक तबे पर डालकर भून लिजिए और मुंगफली के दानों के छिलके निकाल लिजिए।
  • अब मसाला पीसने के लिए एक मिक्सर जार लिजिए इसमें भूने हुए मुंगफली दाने डालकर पीसकर एक बाउल में निकाल लिजिए।
    इसके बाद 1 बड़ी इलायची, एक दाल चीनी का टुकड़ा, 4 लौंग, 4 काली मिर्च, 1 हरी इलायची मिक्सर में डालकर बारिक पीसकर उसी बाउल में निकाल लिजिए।
  • अब अरदक लहसुन को भी पीसकर बारिक पेस्ट बना लिजिए इसमे कटा हुआ प्याज डालकर पीस लें इसे भी उसी बाउल में निकाल लिजिए।
    अब इस पेस्ट में 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर, 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार डालकर पेस्ट को अच्छी तरह से मिला लिजिए। बैंगन की ग्रेबी के लिए मसाला तैयार है।
  • अब बैंगन की सब्जी बनाने के लिए एक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें। 2 बड़े चम्मच तेल डालिए जब तेल गर्म हो जाए। इसमे 2 तेज पत्ते डालिए । अब इसमे तैयार ग्रेबी का मसाला डालिए और 20 मिनिट तक तेज आँच पर भूनिए।
  • मसाला तेल छोड़ दें अब इसमें चार फांक किए हुए बैंगन में चम्मच की सहायता से भूना हुआ मसाला भरकर मसाले में डालिए ऐसे ही सारे बैंगन मसाले में डाल लिजिए। अब इन बैंगनों को मसाले के साथ भूने जब बैंगन हल्के नरम हो जाए।
  • अब इसमें कटे हुए टमाटर डालिए और कुछ देर भूने जब टमाटर हल्के से नरम हो जाए इसमें ग्रेबी के हिसाब से पानी डालिए। और इसे अच्छी तरह से चलाकर माध्यम आँच पर पक्कने दें।
  • 10 मिनिट बाद देखें बैंगन गल गए है तो इसमेंं कटा हुआ हरा धनिया डाले और तीन मिनिट बाद गैस बंद कर दिजिए।
    आपकी बैंगन की मसालेदार स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। गरमा-गरमा पूड़ी एवं रोटी के साथ सर्व करें।

Syed Shabanam Ali

Harda (M.P.)

What do you think?