Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पुलिस की नशे के खिलाफ विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनजागरण अभियान

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा -पुलिस की नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर
विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनजागरण अभियान
शिक्षा संस्थानों में गूंजा नशा छोड़ने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शिक्षकों को किया गया जागरूक मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत,
हरदा जिले में पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे के निर्देशन में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान को जिले के शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं से सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। जिला हरदा से समस्त थानों द्वारा अपने अपने कार्य क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
महिला थाना एवं महिला सेल प्रभारी द्वारा स्वामी विवेकानंद कॉलेज, हरदा में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और जीवन में इससे दूर रहने की समझाइश दी गई।
इसी क्रम में, थाना हंडिया प्रभारी टीआई  सुभाष दरश्यामकर एवं उनकी टीम ने शासकीय कन्या शाला में छात्राओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और उनसे आग्रह किया कि वे अपने घर-परिवार में भी इस विषय पर चर्चा करें।
थाना टिमरनी द्वारा शासकीय महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट्स व छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हाथों में जागरूकता तख्तियाँ लिए युवाओं ने शहरवासियों को नशा न करने का संदेश दिया।
थाना रहटगांव पुलिस ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के खतरों से परिचित कराया तथा उन्हें “नशा न करने की शपथ दिलाई।
वहीं, थाना यातायात प्रभारी द्वारा एक्सीलेंस स्कूल हरदा में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे लगभग 100 शिक्षकों को जागरूक किया गया। उन्हें नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके दुष्परिणामों से आगाह करने हेतु प्रेरित किया गया । उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि विद्यार्थियों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों से सतर्क करें

What do you think?