Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खाना खजाना

कच्चे आम की चटपटी खट्टी मीठी लौंजी

2 min read
Raw Mango Spicy Sweet Launji
Text Size:

गर्मी का मौसम शुरू होते ही, सभी को जो चीज खाने में सबसे ज्यादा पसंद है वो आम और आम की कैरी होती है। इसलिए गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम की मांग बड़ जाती है। और लोग आम से तरह-तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते है। जिसमें आम का आचार और आम की लौंजी सबसे ज्यादा स्वादिष्ट मानी जाती है। खाने के साथ सभी लोग इसको खाना पसंद करते है।

सामाग्री:-

कच्चे आम आधा किलो
जीरा 1 टेबल स्पून
सौंप 1 टेबल स्पून
राई 3 टेबल स्पून
मैथी दाना आधा टेबल स्पून
तेज पत्ता 1
पीसी लाल मिर्च 1 टेबल स्पून
हल्दी आधा टेबल स्पून
पीसा धनियां 2 टेबल स्पून
नमक 1 टेबल स्पून
तेल 50 ग्राम
शक्कर 100 ग्राम

विधी:-

कच्चे आम को अच्छे से धो लें। फिर कच्चे आमों को छोटे आकार में काट लें।

लौंजी बनाने के लिए गैस ऑन करें उस पर एक पेन रखें पेन गर्म हो जाने पर उसमें तेल डालकर गर्म करें अब गैस की आँच कम कर दें। अब तेज पत्ता, जीरा, सौंप, मैथी दाना, डालकर हल्का ब्राऊन करें। इसके बाद पेन में पीसा धनियां डाले दो मिनिट तक चलायें फिर उसमें हल्दी डाले फिर पीसी लाल मिर्च डालकर दो से तीन मिनिट चलायें।

अब इसके बाद उसमें राई डालकर थोड़ी देर भूजे फिर उसमें कटे हुए कच्चे आम डालें अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब उसमें नमक डालकर मिलाए। इसमें एक कप पानी डालकर ढक दें। गैस पर कच्चे आम गलने तक पकाएं। कच्चे आम पक जाने पर 100 ग्राम चीनी डालकर तीन मिनिट तक पकाएं कुछ मिनिट कम आँच पर पकाएं। कच्चे आम की लौजी तैयार है। लौजी को ठंडे होने पर चीनी या काँच के बर्तन में स्टोर कर के रख लें। 15 से 20 दिनों तक कच्चे आम की लौंजी का लुत्फ उठाएं।

What do you think?