Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नीमच

कलेक्‍टर ने रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण के स्‍थल का मौके पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मौका मुआयना किया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को दोपहर में रेल्‍वे स्‍टेशन के समीप मण्‍डी से बघाना छोटी सादडी मार्ग, रेल्‍वे फाटक पर सेतु निर्माण विभाग द्वारा प्रस्‍तावित  रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण के स्‍थल का मौके पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मौका मुआयना किया। कलेक्‍टर ने सेतु निगम के अधिकारियों को रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण का कार्य तत्‍काल प्रांरभ करने और रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज के निर्माण में व्‍यापक जन सुविधाओं, सुगम आवागमन का विशेष ध्‍यान रखने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने कहा, कि रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण में इस बात का विशेष ध्‍यान रखे, कि रेल्‍वे स्‍टेशन, बघाना से नीमच शहर व शहर से बघाना आने जाने वाले वाहनों, नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा ना हो। कलेक्‍टर ने रेल्‍वे फाटक, स्‍टेशन रोड़, मण्‍डी के सामने और राज पैलेस मार्ग का निरीक्षण किया तथा रेल्‍वे ओव्‍हर ब्रीज निर्माण के प्रस्‍तावित नक्‍शे का अवलोकन भी किया। कलेक्‍टर ने सेतु निगम के अधिकारियों को ले आउट, लाईन डालकर निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए

What do you think?