पावनसिटी हरदा
हरदा – केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में 12 से 18 जून 2026 तक विशेष जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित करना तथा लंबित शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना है।
इसी क्रम में रविवार को हरदा के नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों से विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में राजस्व, नगरीय निकाय, सामाजिक न्याय, जल प्रदाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और नागरिकों को एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के 63 आवेदन, स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत 5 प्रोफ़ाइलिंग, नवीन नल कनेक्शन के 11, विधवा पेंशन केे 2, वृद्धावस्था पेंशन के 7, आय प्रमाण पत्र के 100, मूल निवासी के 80 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर हितलाभ वितरण किया गया।
*नगर परिषद कार्यालय खिरकिया में 15 से 17 जून तक आयोजित होंगे शिविर*
जिले में 15 से 17 जून तक नगर परिषद खिरकिया में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 15 जून को स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, डीईजीएम, कृषि विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 16 जून को एनआईसी, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग व सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 17 जून को आयोजित शिविर में ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महिला बाल विकास विभाग, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, पशुपालन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग व श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
*नगर परिषद कार्यालय टिमरनी में 16 से 18 जून तक आयोजित होंगे शिविर*
जारी कलेण्डर अनुसार 16 से 18 जून तक नगर परिषद टिमरनी में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 16 जून को स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, डीईजीएम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 17 जून को जनजातीय कार्य विभाग, कॉपरेटिव बैंक, ग्रामीया यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, पशुपालन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 18 जून को आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, डीईजीएम, कृषि विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, लोक सेवा प्रबन्धन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जनजातीय कार्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

